फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face problems.

Almora News: जिला अस्पताल में खून को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों में सुलह

Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
people face problems.
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में खून को लेकर तीमारदार और तकनीशियन के बीच हुआ विवाद सुलझ गया। दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर सभी ने राहत महसूस की है और तकनीशियन ने कार्य बहिष्कार का निर्णय बदल दिया।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में भर्ती गर्भवती को खून की जरूरत होने पर तीमारदार बीते बुधवार जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचे। यहां ए पॉजीटिव खून नहीं मिलने से तीमारदारों से हंगामा काटा और मारपीट तक नौबत पहुंच गई। तीमारदारों ने तकनीशियन के साथ मारपीट कर दी। घटना से नाराज जिला अस्पताल के तकनीशियन ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

दूसरे दिन रेडक्रास समिति के अध्यक्ष मनोज सनवाल के नेतृत्व में जिला अस्पताल में दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई। सनवाल ने कहा कि तकनीशियन के कार्य बहिष्कार से मरीजों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। तीमारदारों ने कहा कि जिला अस्पताल में लगातार रक्तदान करने के बाद भी उन्हें खून नहीं मिला। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह होने पर तकनीशियन ने कार्य बहिष्कार का निर्णय वापस लिया। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने कहा कि दोनों पक्षों में आपसी सुलह हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed