फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: घोषणा के आठ साल बाद भी मिनी अभयारण्य का अता-पता नहीं

Tue, 21 Nov 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 21 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
वर्ष 2015 में ऐतिहासिक गोल्फ मैदान से सटे 1200 हेक्टेयर में फैले दलमोठी वन रेंज में मिनी अभयारण्य बनाने की हुई थी घोषणा
विज्ञापन

चेतन जोशी
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी में घोषणा के आठ साल बाद भी मिनी अभयारण्य को धरातल पर उतारने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी है। ऐतिहासिक गोल्फ मैदान से सटे करीब 1200 हेक्टेयर में फैले दलमोठी वन रेंज में वर्ष 2015 में मिनी अभयारण्य बनाने की घोषणा हुई थी।

वन विभाग ने वर्ष 2015 में इसके लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था। 2016 में इसे कैबिनेट की हरी झंडी भी मिल गई थी। तब इस मिनी अभयारण्य के जरिये पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने, खत्म होती जैवविविधता को संरक्षित करने, बर्ड वॉचिंग गतिविधियां शुरू करने के दावे किए गए थे, जो पूरे नहीं हुए। संवाद
विज्ञापन

बोले लोग
अक्तूबर 2014 में यहां मिनी अभयारण्य बनाने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया था। शासन से प्रस्ताव पास होने के बावजूद आज तक इसकी कवायद शुरू नहीं हो सकी है। - दीप उपाध्याय।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैव विविधता से परिपूर्ण दलमोठी वन क्षेत्र को कॉर्बेट नेशनल पार्क की तरह विकसित किया जाना चाहिए। इससे रानीखेत में पर्यटन को नई दिशा मिल सकती है। - भगवंत नेगी।
मिनी अभयारण्य के लिए 25 लाख की टोकन मनी भी आई थी लेकिन 2017 में इसे लौटा दिया गया। इसके बाद इस दिशा में प्रयास आगे नहीं बढ़ पाया। पर्यटन की दृष्टि से यह कार्य जरूरी है। - हिमांशु उपाध्याय।
रानीखेत में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस वन क्षेत्र को विकसित करना जरूरी है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए ताकि यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सके। - अरविन्द अधिकारी।

यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी ली जाएगी। वर्तमान में दलमोठी वन क्षेत्र को मिनी अभयारण्य के रूप में विकसित करने की योजना नहीं है। - दीपक सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed