फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face problems.

Almora News: पानी के लिए तरसे 24 गांवों के लोग, लगा रहे हैंडपंप की दौड़

Fri, 17 Nov 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। भले ही हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे हो रहे हैं लेकिन भतरौंजखान में 24 गांवों में ग्रामीण पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंप की दौड़ लगा रहे हैं। एक माह से पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पेयजल योजना के पंप बदलने को लेकर जल निगम और संस्थान आमने-सामने हैं।
विज्ञापन

भतरौंजखान क्षेत्र के च्यूनी, खीला, भतरौंज, नौघर, रौलखेत, चमकोट सहित 24 गांवों को पेयजल आपूर्ति करने के लिए कोसी पंपिंग योजना को धरातल पर उतारा गया है। पंप में खराबी के चलते बीते एक माह से योजना से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे पांच हजार से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है। नल सूखे हैं और इनसे पानी न टपकने से ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों और हैंडपंप की दौड़ लगाकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। ठंड में ग्रामीणों का पूरा दिन पानी भरने में बीत रहा है जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से ग्रामीण पंप बदलकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे दोनों संस्थान
भतरौंजखान। कोसी पंपिंग योजना के पंप पुराने हो चुके हैं जिन्हें बदलना जरूरी है। जल निगम और जल संस्थान दोनों जिम्मेदार संस्थानों को मालूम है कि बगैर पंप बदले पर्याप्त पानी की आपूर्ति संभव नहीं है। इसके बावजूद दोनों संस्थान एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोपकर ग्रामीणों की समस्या को अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप में खराबी के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। जल्द पंप को ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
देवेंद्र आर्य, कनिष्ठ अभियंता, जल निगम, रामनगर।


पंप बदलने की जिम्मेदारी जल निगम की है। पुराने पंप बदले जाने हैं। इसके बाद ही पेयजल आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
राजीव कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जल संस्थान, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed