{"_id":"6557aabecfbbd1ebb40a528c","slug":"people-face-problems-almora-news-c-232-1-alm1001-5035-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ प्रशिक्षण में, बच्चों के इलाज को भटक रहे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ प्रशिक्षण में, बच्चों के इलाज को भटक रहे तीमारदार
Fri, 17 Nov 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ पा रहीं हैं। इसकी मार मरीजों को झेलनी पड़ रही है। महिला अस्पताल में तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ के प्रशिक्षण पर जाने से यहां बच्चों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। परिजन डॉक्टर न होने से इधर-उधर भटकते रहे।
महिला अस्पताल में नवजात और अन्य बच्चों के उपचार के लिए एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ तैनात है। यहां भर्ती 10 से अधिक नवजातों की स्वास्थ्य जांच के लिए परिजन चिकित्सक का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। कई परिजन अपने बच्चों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो कई ने निजी अस्पतालों का रुख किया। संवाद
जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़
अल्मोड़ा। बच्चों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे बच्चों के तीमारदारों को यहां भी अधिक भीड़ के चलते परेशानी उठानी पड़ी। उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा। किसी तरह डाॅक्टर को दिखाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
सोमवार से होगा इलाज
अल्मोड़ा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ प्रशिक्षण से सोमवार को लौटेंगी। ऐसे में यहां बच्चों को इलाज के लिए दो दिन और इंतजार करना होगा।
महिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ प्रशिक्षण में गईं हैं। जिला अस्पताल में बच्चों के उपचार की व्यवस्था की गई है। जल्द वह प्रशिक्षण से लौटेंगी और बच्चों को इलाज मिलेगा। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।