फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People are angry due to encroachment on public road in Dubkiya

Almora News: डुबकिया में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण से लोग आक्रोशित

Thu, 21 May 2026 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 21 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
People are angry due to encroachment on public road in Dubkiya
अल्मोड़ा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड डुबकिया में सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रवासियों और जनप्रतिनिधियों ने पार्षद अंजू बिष्ट के नेतृत्व में नगर निगम मेयर और नगर आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वार्ड डुबकिया में एक विशेष समुदाय के व्यक्ति की ओर से सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है। इससे मंदिर और क्रियाकर्म के लिए उपयोग होने वाला रास्ता बाधित हो गया है। इसके संकरा होने से आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आए दिन विवाद और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। पार्षद अंजू बिष्ट के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल्द अतिक्रमण हटाने की मांग की। मामले की गंभीरता से लेते हुए मेयर अजय वर्मा ने नगर आयुक्त को निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे तत्काल हटाकर लोगों को राहत दी जाए। इस दौरान पार्षद अंजू बिष्ट, वंदना वर्मा, दीपक कुमार, अनुप भारती, आशा बिष्ट, पूनम त्रिपाठी, मीरा मिश्रा, विजय भट्ट, कुलदीप मेर, राहुल जोशी, गुंजन चमियाल, वैभव पांडे, प्रदीप आर्या, भूपेंद्र जोशी, नवीन आर्या, वैभव जोशी, मनोज पवार, हिमांशु साह, नीरज थापा, कमल बिष्ट, अनिल वर्मा, दीप जोशी, सिकंदर पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed