{"_id":"6642a13770a59b948302b704","slug":"people-angry-over-contaminated-water-supply-almora-news-c-232-1-alm1001-111864-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोग नाराज
Tue, 14 May 2024 04:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 14 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बीते दिनों हुई बारिश के बाद नगर में दूषित पानी की आपूर्ति होने से लोगों में आक्रोश है। व्यवस्था में सुधार न होने से आक्रोशित लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा से जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग की। कहा कि कोसी पंपिंग योजना में उच्च गुणवत्ता के फिल्टर नहीं लगने से नगर की 60 हजार से अधिक की आबादी दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है।
सोमवार को नगर के विभिन्न वार्डों के लोग नगर की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए कहा कि बारिश के बाद बीते चार दिनों से नगर में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। बदबूदार, मटमैले पानी के प्रयोग से बीमारी का खतरा बढ़ गया है। कोसी पंपिंग योजना से पानी फिल्टर न होना गंभीर है। उन्होंने कहा कि 18 करोड़ से बनने वाले ड्रेनेज सिस्टम का कार्य एक साल बाद भी सिर्फ 18 प्रतिशत हुआ है जो घोर लापरवाही है। साफ है कि नगर के लोगों को आपदा से बचाने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।
नगर में सीवर लाइन के लिए खोदाई करने से लोगों के घरों में पानी का रिसाव हो रहा है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद घरों में मलबा घुसने से लोगों को खासा नुकसान पहुंचा है, इसके बाद भी सुरक्षा के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। कहा इन सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। एसडीएम ने इन समस्याओं पर शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजकर विनय किरौला, नरेंद्र सिंह, सुजीत टम्टा, केपी जोशी, किशन सिंह राणा, आनंद लटवाल, दिनेश जोशी, जीवन चंद्र, रघुवर मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद