फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People angry due to non arrival of food supply officer in Janata Darbar

Almora News: जनता दरबार में खाद्य पूर्ति अधिकारी के न पहुंचने से भड़के लोग

Sat, 24 Aug 2024 01:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 24 Aug 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
People angry due to non arrival of food supply officer in Janata Darbar
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत तहसील के ग्राम चौकुनी के बहुद्देशीय सभागार में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों व आसपास के ग्रामीणों ने पेयजल, वन्य जीवों व एएनएम सेंटर समेत अनेक समस्याएं उठाई। जनता दरबार में खाद्य पूर्ति अधिकारी के न पहुंचने पर लोगों ने हंगामा भी काटा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि यहां एएनएम सेंटर वर्षों से किराये के भवन में संचालित हो रहा है। सप्ताह में सिर्फ बुधवार को इसका संचालन होता है। ग्रामीणों को टीकाकरण और अन्य कार्यों के लिए ग्रामीणों को लगभग 18 किलोमीटर दूर ताड़ीखेत की दौड़ लगनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में ग्राम पंचायत की भूमि खाली है। जहां एएनएम सेंटर बनाया जा सकता है। संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने चिकित्साधिकारी डॉ.डीएस नबियाल को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांवों में नल तो लगा दिए गए हैं लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है। अधिकारी उन्हें तिपौला पेयजल पंपिंग योजना से पानी देने के लिए अड़े है जो उन्हें मंजूर नहीं है। ग्रामीणों ने प्राकृतिक जल स्रोतों से योजना को जोड़ने की मांग की। वहां पर ग्राम प्रधान चौकुनी मनोज ऐरड़ा, डाॅ. ममता यादव, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. डीएस नबियाल, गोपाल बिष्ट, देवेंद्र बिनवाल, मोहन सिंह, लछम सिंह, हेमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed