आज जेल से छूटेंगे पीसी तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी और रेखा धस्माना को जिला सत्र न्यायाधीश की अदालत से सशर्त जमानत मिल गई है लेकिन आदेश विलंब से पहुंचने के कारण मंगलवार को उनकी रिहाई नहीं हो सकी।
अब उनकी रिहाई आज सुबह होगी।
उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने सीएम हरीश रावत द्वारा नानीसार मामले की जांच कमिश्नर को सौंपने को हास्यास्पद बताया है। जेल से जारी बयान में उन्होंने कहा कि अगर सीएम ईमानदार हैं तो उन्हें इस मामले की सीबीआई से अथवा न्यायिक जांच करानी चाहिए। कहा कि यह बात अब लोगों के समझ में आ गई है कि नानीसार में जो भी हो रहा है उसमें सीएम का सीधा हाथ है। इसलिए पूरा पुलिस प्रशासन और सत्ता के सारे प्रतिष्ठान उनके इशारे पर काम कर रहे हैं। ऐसे में अपनी ही मशीनरी के एक अधिकारी को जांच सौंपकर वह बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।