{"_id":"886728b5c68ef0f1cbd2c7fb843cdc0f","slug":"pc-in-prison-health-impaired-the-recruitment-base-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पीसी तिवारी का स्वास्थ्य बिगड़ा, बेस में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में पीसी तिवारी का स्वास्थ्य बिगड़ा, बेस में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 24 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानीसार मामले में शनिवार रात गिरफ्तार कर अल्मोड़ा जेल में बंद किए गए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी तिवारी का दोपहर में जेल में स्वास्थ्य बिगड़ गया। जेल प्रशासन ने कारागार में डॉक्टर से तिवारी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन
जेलर मेघराज सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण में तिवारी का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और हार्ट संबंधी परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। कारागार अभिरक्षा में उपपा केंद्रीय अध्यक्ष तिवारी को बेस अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
इस दौरान उपपा के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं समेत अनेक लोगों ने अस्पताल पहुंचकर तिवारी का हालचाल जाना। वहीं तिवारी के साथ शनिवार रात गिरफ्तार कर लाए गए शेष अन्य 11 लोग जिला कारागार में बंद हैं।
विज्ञापन