फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The historic Maa Durga Devi temple in Chantharkhari will be renovated with a budget of 10 lakh.

Almora News: चंथरखाड़ी स्थित ऐतिहासिक मां दुर्गा देवी मंदिर 10 लाख के बजट से संवरेगा

Fri, 16 Oct 2026 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 16 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The historic Maa Durga Devi temple in Chantharkhari will be renovated with a budget of 10 lakh.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा और चमोली की सीमा पर चंथरखाड़ी स्थान पर स्थित मां दुर्गा देवी के पौराणिक मंदिर को सहेजने की कवायद शुरू हो चुकी है। कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) ने मंदिर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए शासन को 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने मंदिर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को विस्तार कर इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

चंथरखाड़ी स्थित ऐतिहासिक मां दुर्गा देवी मंदिर जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। केएमवीएन ने मंदिर को संरक्षित करने और सुंदरीकरण के लिए शासन को 10 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने से धार्मिक मान्यताओं और आस्था से जुड़े इस मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी। मंदिर का सुंदरीकरण और सुविधाओं को विस्तार होने से यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। इसके साथ ही क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को भी नई पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी नए पंख लगेंगे।
विज्ञापन




कोट



मंदिर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर इस पौराणिक मंदिर को सहेजने का कार्य शुरू किया जाएगा।

- नीरज नयाल, जेई, केएमवीएन, सल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed