फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pawandeep and Mona swept the audience

 पवनदीप और मोना ने दर्शकों को झुमाया 

Sun, 29 Oct 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 29 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
Pawandeep and Mona swept the audience
द्वाराहाट महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला

 द्वाराहाट महोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम जारी है। सारेगामा की रनअप रहीं मोना भट्ट ने दम दमा दम मस्त कलंदर और प्रेम रतन धन पायो जैसे गीतों के माध्यम से दर्शकों को देर रात तक झूमने पर विवश कर दिया। ओ भिना कसिकै जानू दोरिहाटा, बेडु पाको बारोमासा जैसे कुमाऊंनी गीतों पर भी दर्शक देर रात तक थिरके। दिल्ली से आई गायिका गुंजन तिवारी ने भी कुमाऊंनी गीतों के माध्यम से समां बांध दिया। स्टार नाइट के तहत गायक पवनदीप राजन ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी। 

विज्ञापन


वाइस ऑफ इंडिया के विजेता पवनदीप राजन ने प्यारो जन्म भूमि मेेरो पहाड़ा से स्टार नाइट की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने रंग दे मोहे गेरुवा सहित कई गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनकी छोटी बहन ज्योति दीप राजन ने भी महोत्सव में शानदार प्रस्तुतियां दी। उन्होंने कई पंजाबी गीतों से भी दर्शकों को झूमने पर विवश किया। महोत्सव में पांचवें दिन पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। सांस्कृतिक संध्या में ग्वालदम लोक कला केंद्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बुगी-बुगी डांस सब जूनियर, जूनियर, सीनियर और वाइस ऑफ द्वाराहाट का फाइनल राउंड भी खेला जाएगा।
विज्ञापन


इधर सुलेख सब जूनियर में प्राची आर्या, सलूनी और योगेश हर्बोला तथा जूनियर वर्ग सुलेख में साक्षी बिष्ट, रिया रौतेला, रूपाली चौधरी अव्वल रहे। फैंसी ड्रेस में पिहू कांडपाल, आरना सामंत तथा अनंत घुत्याल ने बाजी मारी। पेंटिंग सीनियर, जूनियर और सब जूनियर में योगेश हर्बोला, दिव्यम गुणवंत, मिस्का गुरंग, वैभव चौधरी, सार्थक जोशी, भव्य तिवारी, महक गुणवंत, हार्दिक और हर्षिता बिष्ट अव्वल रहे। किरन बिष्ट, ज्योति बिष्ट और जया नेगी ने मेहंदी प्रतियोगिता जीती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed