फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patwari recruitment exam

पटवारी पद 102 के लिए 8411 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 23 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 23 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Patwari recruitment exam
पटवारी भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। जिले में पटवारी पद 102 के लिए हुई लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। परीक्षा में रिकॉर्ड परीक्षार्थी शामिल हुए। जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए 26 केंद्रों में 9113 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से मात्र 702 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं मूलनिवास प्रमाणपत्र की कमी के कारण कई चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र नहीं मिल सके। जिस कारण कई दिनों से यहां डेरा डालने के बावजूद उन्हें मायूस लौटना पड़ा।

विज्ञापन



सुबह दस से दिन में एक बजे तक चली पटवारी भर्ती लिखित परीक्षा के लिए अल्मोड़ा नगर में 16, रानीखेत, द्वाराहाट में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। अल्मोड़ा में जीआईसी, जीजीआईसी,  अल्मोड़ा इंटर कॉलेज, आर्य कन्या, एडम्स इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर, एसएसजे परिसर आदि परीक्षा केंद्रों में 5613 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे।
विज्ञापन


इनमें से 370 अनुपस्थित रहे। 5243 आवेदक परीक्षा में शामिल हुए। रानीखेत, द्वाराहाट के दस केंद्रों में 3500 अभ्यर्थी में से 332 अनुपस्थित रहे। 3168 ने परीक्षा दी। परीक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था की थी। सभी केंद्रों में सुरक्षा कर्मी तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात को नियंत्रित करने के लिए भी पुलिस ने अतिरिक्त व्यवस्था कर रखी थी, ताकि जाम आदि के चलते परीक्षार्थियों को केंद्रों में पहुंचने में देरी नहीं हो। अल्मोड़ा के एसडीएम और परीक्षा  के जोनल मजिस्ट्रेट विवेक राय ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।

रानीखेत/द्वाराहाट। पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा संपन्न हुई। रानीखेत और द्वाराहाट में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।  जिनमें 3170 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 330 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। रानीखेत में मिशन इंटर कालेज, नेशनल इंटर कालेज, कैंट इंटर कालेज, जीजीआईसी, जीआईसी मजखाली, पीजी कालेज सहित छह केंद्र स्थापित किए गए थे।

जीजीआईसी में 300 में से 266, नेशनल में 300 में 274, मिशन में 400 में से 376, कैंट में 200 में से 177, पीजी कालेज में 500 में से 458 तथा जीआईसी मजखाली में 300 में से 277 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि द्वाराहाट के राजकीय पॉलीटेक्निक केंद्र में 350 में से 309, इसी विद्यालय के दूसरे केंद्र में 320, पीजी कालेज में 534, कुमाऊं पब्लिक स्कूल में 179 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अल्मोड़ा। पटवारी भर्ती के पेपर छूटने के कुछ मिनटों बाद ही घरों को लौटने के लिए अभ्यर्थी, परिजन केमू, रोडवेज, टैक्सी स्टैंडों में पहुंचने लगे थे। दिन के समय रोडवेज की किसी भी रूट में बस सेवा नहीं है। इसके चलते सैकड़ों अभ्यर्थी बस की प्रतीक्ष में केमू स्टेशन में जमा हो गए। इससे मालरोड में 1:30 बजे से दो बजे तक जाम भी लग गया। एसपी अव्वल सिंह रावत, कोतवाल पीएल वर्मा, पीसी भट्ट समेत काफी संख्या में पहुंचे यातायात, पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। 


अल्मोड़ा। पटवारी पद की लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को गंतव्यों को लौटने के लिए प्रशासन के निर्देश पर केमू ने पर्याप्त बसें चलाईं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों से आए अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को घरों को लौटने में सुविधा हुई। केमू के बंसत चंदोला ने बताया कि सामान्य दिनों में दिन के समय हल्द्वानी रूट पर करीब आठ बसें चलती हैं। रविवार को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हल्द्वानी रूट पर 18 बसें चलाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed