{"_id":"696a7f6a117ce491fa0a174a","slug":"patients-who-came-for-treatment-returned-because-the-eye-surgeon-was-on-leave-almora-news-c-232-1-shld1002-138770-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नेत्र सर्जन के अवकाश पर होने से इलाज के लिए पहुंचे मरीज लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नेत्र सर्जन के अवकाश पर होने से इलाज के लिए पहुंचे मरीज लौटे
Fri, 16 Jan 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में कार्यरत नेत्र सर्जन के अवकाश पर रहने से उपचार को पहुंचे मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। कई मरीजों ने पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज जाकर उपचार कराया। इस कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह अस्पताल खुलते ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को अस्पताल में 505 ओपीडी रही। भैंसियाछाना, धौलादेवी, ताकुला, लमगड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर समेत अन्य स्थानों से मरीज नेत्र रोगों के उपचार को पहुंचे। अस्पताल आकर उन्हें मालूम हुआ कि चिकित्सक अवकाश पर है।
इस कारण मरीजों को काफी दिक्कतें हुईं। कई मरीज बिना उपचार कराए घरों को लौट गए जबकि कुछ मरीजों ने ठंड में पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल के चक्कर काटे। वहां भी भीड़ होने के कारण मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई मरीजों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया। इस कारण उनकी जेब ढीली हुई।