{"_id":"58d6be124f1c1be6211a4295","slug":"patients-starting-to-grow-in-hospital-with-heat-knock","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की दस्तक के साथ ही अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की दस्तक के साथ ही अस्पताल में बढ़ने लगे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में अपनी बारी का इंतजार करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बदलने से इन दिनों अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। सर्दी, जुकाम, बुखार के अलावा गला, नाक और श्वास संबंधी बीमारियां अधिक देखने को मिल रही हैं।
आजकल दिन में गर्मी और सुबह-शाम अभी भी ठंड बनी हुई है। मौसम के अचानक बदलने से अस्पतालों में रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में हर रोज करीब 270 मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं, महिला अस्पताल में 80 से 90 और बेस अस्पताल में 300 से अधिक ओपीडी हर रोज हो रही है।
जिला अस्पताल के चेस्ट फिजीशियन डा. केसी भट्ट ने बताया कि इन दिनों सर्दी, जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा छाती और पेट संबंधी रोगों के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. ब्रजेश बिष्ट ने बताया कि बच्चों में इन दिनों पेट संबंधी बीमारियों की संख्या बढ़ रही है। डाक्टरों का कहना है कि मौसम बदलते समय सभी को सचेत रहना चाहिए। गर्मी के मौसम में साफ खान-पान का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। डाक्टरों के अनुसार सबसे ज्यादा बीमारियां दूषित पानी पीने से होती हैं। डा. ब्रजेश बिष्ट ने बताया कि गर्मियों में हर रोज साफ उबला पानी पीने से पेट संबंधी कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।