फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The historic Shiva temple in Nawad village will undergo a transformation at a cost of 25 lakh.

Almora News: नवाड़ गांव के ऐतिहासिक शिव मंदिर का 25 लाख से होगा कायाकल्प

Mon, 19 Oct 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 19 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The historic Shiva temple in Nawad village will undergo a transformation at a cost of 25 lakh.

विज्ञापन
अल्मोड़ा। भिकियासैंण ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक नवाड़ शिव मंदिर को धार्मिक पर्यटन स्थल में विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) 25 लाख से मंदिर का सौंदर्यीकरण कर यहां पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार करेगा। इस पहल से न केवल मंदिर को नया स्वरूप मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगा।
नवाड़ शिव मंदिर क्षेत्र के लोगों की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन के महीने और शिवरात्रि सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रहती है। केएमवीएन मंदिर लोगों की आस्था से जुड़े इस प्राचीन मंदिर का सौंदर्यीकरण कर इसे नई पहचान दिलाएगा। पर्यटकों की सुविधा के लिए मंदिर में धर्मशाला का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहित विकास कार्य किए जाएंगे। शासन से विभाग को मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 25 लाख रुपये का बजट भी अवमुक्त हो गया है। इस पहल से एक ओर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा। वहीं यहां पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


व्यूू प्वाइंट होंगे स्थापित
-पर्यटकों को लुभाने के लिए मंदिर में व्यूू प्वाइंट स्थापित करने की भी योजना है। जहां से पर्यटक पहाड़ की सुंदरता को करीब से निहार सकेंगे। अपनों के साथ इन पलों को कैमरे में कैद करना उनके लिए एक अलग अनुभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वरोजगार के खुलेंगे नए द्वार
मंदिर धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा तो यहां के स्थानीय लोग होम स्टे, रेस्टोरेंट, पूजा सामग्री की दुकानें लगा कर स्वरोजगार से जुड़ेंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों को भी पहचान मिलेगी।


कोट
- मंदिर में सौंदर्यीकरण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए शासन से बजट अवमुक्त हो चुका है। बांड प्रक्रिया पूरी होते ही प्राचीन मंदिर को संरक्षित करने का कार्य शुरू किया जाएगा

- नीरज नयाल, जेई, केएमवीएन, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed