{"_id":"6ad3d9fbf930677ce9098ee9","slug":"digital-wings-for-the-dreams-of-youth-preparing-for-competitive-exams-almora-news-c-232-1-alm1002-150038-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं के सपनों को मिलेगी डिजिटल उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं के सपनों को मिलेगी डिजिटल उड़ान
Sun, 18 Oct 2026 01:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जिले के युवाओं को जल्द डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात मिलेगी। शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं के सपनों को हकीकत में बदलने को जिला पुस्तकालय परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का प्रस्ताव शासन को भेजा है। योजना के धरातल पर उतरने से युवाओं को आधुनिक सुविधाओं के बीच पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा।
नगर की माल रोड पर चौघानपाटा स्थित जिला पुस्तकालय में प्रतिदिन 200 से अधिक युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने पहुंचते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा देने के लिए शिक्षा विभाग ने पुस्तकालय परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। लाइब्रेरी निर्माण में एक करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे। अच्छी खबर है कि शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को शासन से सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। राहत भरी डिजिटल लाइब्रेरी के अस्तित्व में आने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने पुस्तकालय पहुंचने वाले युवा आधुनिक संसाधनों के साथ बेहतर तैयारी कर सकेंगे। अब तक पुस्तकालय से कई बार जरूरी किताबें न मिलने पर उन्हें दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। डिजिटल लाइब्रेरी बनने से उन्हें किताबों की समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
- जिला पुस्तकालय में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट अवमुक्त होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिल सके
विज्ञापन
- एचआर कोहली, सीईओ अल्मोड़ा