फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Protest held to demand the operation of soapstone mines

Almora News: सोपस्टोन खदानों के संचालन की मांग के लिए दिया धरना

Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 18 Oct 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Protest held to demand the operation of soapstone mines
बागेश्वर। सोपस्टोन खदानों के संचालन की अनुमति और ग्रामीणों की आजीविका बचाने की मांग पर कलक्ट्रेट के सामने धरना शुरू कर दिया है। पट्टाधारक नवीन कुमार की खदानों का समाधान न होने पर उनके परिजनों और क्षेत्रवासियों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे। पट्टाधारक के कानूनी सलाहकार और अधिवक्ता बसंत कुमार ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेशों के बावजूद खदानों के संचालन में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई, तो खनन और परिवहन पर रोक क्यों लगाई जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि काम बंद होने से मजदूर बेरोजगार हो गए हैं, इसलिए पूर्व में निकाले गए खनिज के परिवहन और आजीविका की क्षति की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर ऋतु, सुंदर कुमार, केवलानंद, कुंदन लाल, दया प्रकाश, मदन राम, गुमान राम, अशोक कुमार, जगदीश चंद्र, ठाकुर राम, नवीन कुमार, प्यारे लाल, अनिल कुमार, विजय कुमार, मदन मोहन, भवानी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed