फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Patient died due to lack of oxygen and timely ambulance in hospital in almora

पीड़ा: अस्पताल में ना ऑक्सीजन मिली और ना ही एबुलेंस, राेगी ने तोड़ा दम; परिजन ले जा रहे थे रानीखेत

Wed, 28 Aug 2024 05:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 28 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

चौखुटिया के फुलई दौलड़ी निवासी पूर्व प्रवक्ता पूरन चंद्र पांडे बीमार चल थे। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी चौखुटिया लेकर गए। यहां ऑक्सीजन प्लांट के खराब होने के कारण रोगी को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। रेफर होने के बाद रानीखेत ले जाने समय रोगी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Patient died due to lack of oxygen and timely ambulance in hospital in almora
ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की दशा क्या है। इसके लिए मंगलवार की यह घटना केवल एक उदाहरण ही है। चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा ऑक्सीजन प्लांट वक्त पर काम नहीं आया और रोगी को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। मरीज को यहां से रेफर किया तो तीमारदारों को 108 एंबुलेंस की सेवा भी नहीं मिल पाई। मजबूरी में निजी वाहन से रोगी को लेकर तीमारदार रानीखेत के लिए रवाना हुए। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

चौखुटिया विकासखंड के फुलई दौलड़ी निवासी पूर्व प्रवक्ता पूरन चंद्र पांडे कुछ दिनों से बीमार चल थे। मंगलवार को अचानक उनका स्वास्थ्य अधिक खराब हो गया और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। आननफानन परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी चौखुटिया लेकर गए। यहां ऑक्सीजन प्लांट के खराब होने के कारण रोगी को ऑक्सीजन नहीं मिल पाई। चिकित्सकों ने रोगी को रानीखेत रेफर कर दिया। परिजन जब उन्हें रानीखेत ले जाने लगे तो मौके पर 108 एंबुलेंस भी मौजूद नहीं थी। मजबूरी में रोगी के तीमारदार उन्हें निजी वाहन से रानीखेत ले जाने लगे लेकिन सीएचसी चौखुटिया से कुछ दूर जाकर रोगी ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें-Leopard Attack: गंगोलीहाट में महिला और छात्रा पर झपटा तेंदुआ, तुलसी देवी ने डरने के बजाय दिखाया हौसला; बची जान
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से बंद है प्लांट
सीएचसी चौखुटिया में ऑक्सीजन प्लांट होने के बाद भी वह पिछले दो सालों से खराब पड़ा हुआ है। मंगलवार की रात अगर रोगी को समय से ऑक्सीजन मिल जाती तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

बोले लोग-

चौखुटिया सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। गेवाड़ विकास समिति कई बार यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों व रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती करने, खराब पड़े ऑक्सीजन प्लांट को दुरुस्त करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन न तो अफसरों ने कभी अस्पताल की सुध ली और न ही जनप्रतिनिधियों ने। लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
-गजेंद्र सिंह नेगी, अध्यक्ष गेवाड़ विकास समिति

ऑक्सीजन प्लांट के खराब होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। पत्राचार जारी है। शीघ्र ही प्लांट को दुरुस्त करा लिया जाएगा।
 -डाॅ. अमजत खान, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी, चौखुटिया

अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर भी मौजूद रहते हैं। रेफर करने का कोई और कारण रहा होगा। फिलहाल मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलेगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed