फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   passion for autumn festival

15 साल बाद शुरू हो रहे शरदोत्सव के लिए सजने लगा है मंच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
passion for autumn festival
नरसिंह मैदान में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे चरखे और झूले। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पंद्रह साल बाद 30 सितंबर से शुरू हो रहे शरदोत्सव महोत्सव के लिए मंच सजकर तैयार हो गया है। सेना के नरसिंह मैदान की साज सज्जा का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। 30 सितंबर को अपराह्न दो बजे विद्यालयों के बच्चे सांस्कृतिक शोभा यात्रा निकालकर समारोह का शुभारंभ करेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चरखे भी मैदान में लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

30 सितंबर को चार से पांच बजे तक उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद पांच से साढ़े छह बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कार ग्रुप अल्मोड़ा की तरफ से कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसके बाद लेजर शो होगा। रात्रि आठ बजे से बॉलीवुड राकनामा कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

एक अक्तूबर को सायंकाल रानीखेत गॉट टेलेंट के तहत स्कूली बच्चों के नृत्य होंगे। इसके बाद कवि सम्मेलन में हास्य कवि प्रताप फौजदार लोगों को गुदगुदाएंगे। दो अक्तूबर को वायस ऑफ रानीखेत होगा। तीन अक्तूबर को पहाड़ी नाइट में लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी और किशन महिपाल और माया उपाध्याय कार्यक्रम पेश करेंगे। चार अक्तूबर को स्टार नाइट में महालक्ष्मी अय्यर प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच अक्तूबर को म्यूजिकल नाइट में प्रियंका महर जलवा बिखेरेंगी। छह अक्तूबर को प्रख्यात कव्वाल निजामी बंधु कार्यक्रम पेश करेंगे। इधर मैदान सजने लगा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चरखे आदि भी सज चुके हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने स्टेज निर्माण का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed