फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parking Situation in Someshwar Town in Shambles; Residents Troubled by Traffic Jams

Almora News: सोमेश्वर कस्बे में पार्किंग व्यवस्था बदहाल, जाम से लोग परेशान

Fri, 29 May 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 29 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Parking Situation in Someshwar Town in Shambles; Residents Troubled by Traffic Jams
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों के लिए पहचान रखने वाले सोमेश्वर बाजार में पार्किंग की समस्या गंभीर होती जा रही है। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक सड़क किनारे और जहां-तहां वाहन खड़े कर रहे हैं जिससे मुख्य बाजार और आसपास के क्षेत्रों में आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र की सड़कें पहले से ही संकरी हैं। ऐसे में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यातायात बाधित हो जाता है। खासकर सुबह और शाम के समय लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसना पड़ता है। इससे स्कूली बच्चों, व्यापारियों और मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन सीजन में समस्या और अधिक बढ़ जाती है। बाहर से आने वाले पर्यटकों को वाहन खड़ा करने के लिए उचित स्थान नहीं मिल पाता जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार पर्यटक घंटों तक बाजार क्षेत्र में जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से कस्बे में स्थायी पार्किंग व्यवस्था विकसित करने, यातायात नियंत्रण मजबूत करने और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले समय में समस्या और विकराल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed