{"_id":"665237d2a3dc8fd83b051754","slug":"parking-full-in-jageshwar-dham-almora-news-c-232-1-alm1001-112401-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में पार्किंग फुल, सड़क पर लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में पार्किंग फुल, सड़क पर लगी वाहनों की कतार
Sun, 26 May 2024 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 26 May 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरतोला में है 100 वाहनों की अस्थायी पार्किंग, पहुंच गए 500 से अधिक वाहन
वीकेंड पर जागेश्वर धाम पहुंचे आठ हजार से अधिक पर्यटक,
अल्मोड़ा। वीकेंड पर जागेश्वर धाम में आठ हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा जागनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। 500 से अधिक वाहनों के पहुंचने से अस्थायी पार्किंग में जगह कम पड़ गई और सड़क पर इनकी लंबी लाइन लगी रही। भीड़ अधिक होने से जागेश्वर धाम में भी श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा।
जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए आरतोला में 100 वाहन क्षमता की अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। यहां से पर्यटकों के धाम पहुंचने के लिए शटल सेवा संचालित है। शनिवार को यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी तो उनके वाहनों को पार्क करने के लिए जगह कम पड़ गई। 500 से अधिक वाहनों के पहुंचने से पुलिस के सामने चुनौती पैदा हो गई।
पर्यटक अपने वाहनों को पार्क करने के लिए जगह तलाशते रहे। ऐसे में पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिए पर्यटक वाहनों को सड़क किनारे पार्क करना पड़ा। आरतोला से लेकर जागेश्वर धाम तक सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे के किनारे भी वाहनों को पार्क किया गया।
विज्ञापन
होटल पैक, कई श्रद्धालु लौटे अल्मोड़ा
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में शनिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने होटलों की एडवांस बुकिंग कराई थी। ऐसे में जागेश्वर धाम और इसके आसपास के सभी होटल पैक रहे। कई पर्यटकों ओर श्रद्धालुओं को होटल नहीं मिले तो उन्होंने अल्मोड़ा का रुख किया।
30 शटल टैक्सियों का हुआ संचालन
अल्मोड़ा। पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए आरतोला से जागेश्वर तक 30 शटल टैक्सी का संचालन हुआ। भीड़ अधिक होने से शटल टैक्सी भी कम पड़ गई। पर्यटकों को शटल टैक्सी के लिए भी आरतोला में घंटों इंतजार करना पड़ा। संवाद
जागेश्वर धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की आवाजाही खासी बढ़ गई। बढ़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के पहुंचने से पार्किंग कम पड़ गई। मजबूरन सड़क किनारे पर्यटकों के वाहनों को पार्क करना पड़ा। पर्यटकों को हरसंभव राहत पहुंचाई जा रही है। -विजय नेगी, थानाध्यक्ष, दन्या।