{"_id":"bee1e0802fd579ab19ed065856898fe6","slug":"parking-absence-mjkhali-compatriot-fastened-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग न होने से मजखालीवासी जाम से जकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग न होने से मजखालीवासी जाम से जकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से सटे मजखाली कस्बे की आबादी निरंतर बढ़ रही है, लेकिन वहां वाहन पार्किंग नहीं होने से लोह परेशान हैं। कस्बे में जनसंख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। लोग वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर देते हैं। सीधी रोड होने के बावजूद दिन भर जाम से लोगों का जीना मुहाल हो जाता है।
विज्ञापन
रानीखेत नगर छावनी परिषद के अधीन होने के कारण यहां भवन निर्माण की संभावनाएं काफी कम हैं। इसके लिए कठिन मानकों से होकर गुजरना होता है। इसीलिए लोग मजखाली, चिलियानौला और ताड़ीखेत का रुख करते हैं। पिछले 10 सालों में मजखाली की आबादी दो गुनी हो गई है।
विज्ञापन
इसी रफ्तार से वाहन भी बढ़ रहे हैं। यहां 150 से अधिक टैक्सी वाहन हैं, जबकि तीन सौ से अधिक लोगों के पास अपने निजी वाहन हैं। जबकि दोपहिया वाहनों की संख्या अनगिनत है। कस्बे में पार्किंग स्थल नहीं हैं। जिस कारण वाहन बाजार में आड़े तिरछे खड़े रहते हैं और आए दिन जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह अधिकारी ने बताया कि कस्बे की जनसंख्या बढ़ रही है, लेकिन सुविधाएं नहीं हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों को बताया जा चुका है, लेकिन अब तक सार्थक कार्रवाई नहीं हो सकी है।
कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ललित मेहता ने बताया कि कांग्रेस की विधायक बनने के बाद रेखा आर्या ने भी इस समस्या को प्राथमिकता से लेते हुए सरकार के सम्मुख मांग रखी है। शीघ्र ही मजखाली में वाहन पार्किंग स्थल बनेगा।