फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Panchayat Ghar and Patwari Chawki built laborers' location

पंचायत घर और पटवारी चौकी बनी मजदूरों का ठिकाना

Sat, 02 Sep 2017 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया(अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया(अल्मोड़ा)। Updated Sat, 02 Sep 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Ghar and Patwari Chawki built laborers' location
चौखुटिया अंतर्गत ग्राम डांग की इसी पटवारी चौकी में रहते हैं मजदूर - फोटो : अमर उजाला

यहां तो चलती है अपनी मर्जी की सरकार। ग्राम पंचायत जेठुआ के पंचायत घर और डांग की पटवारी चौकी में रहने वाले मजदूर इसका बड़ा उदाहरण हैं। 

विज्ञापन

जिस पंचायत घर का इस्तेमाल गांव की बैठकें और अन्य सार्वजनिक आयोजनों के लिए होना चाहिए, उस पंचायत घर में  मजदूरों का आशियाना बना दिया गया है। पंचायत घर में पिछले तीन दिनों से चिरान करने वाले यूपी के बहराइच के रहने वाले छह मजदूरों को टिकाया है। गौरतलब है कि इस पंचायत घर में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र भी चलता है।
विज्ञापन

उधर ग्राम पंचायत डांग में बनी जिस पटवारी चौकी में संबंधित क्षेत्र के पटवारी को रहना चाहिए उस चौकी में भी लंबे समय से एक ठेकेदार के मजदूर रहे रहे हैं। गांव के ही कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर इस तरह की स्थितियों पर घोर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने चौकी में मारा छापा, मजदूरों को बाहर किया
 ग्राम पंचायत डांग की पटवारी चौकी में मजदूरों के रहने के मामले में उपजिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने संज्ञान लेने के बाद तुरंत कार्रवाई की है। एसडीएम चौहान ने डांग पहुंचकर पटवारी चौकी में छापा मारकर वहां कई दिनों से रह रहे ठेकेदार के मजदूरों को बाहर निकाल दिया। छापा मारने के बाद उन्होंने बताया कि चौकी में तीन मजदूर थे, जिन्हे वहां से बाहर हटा दिया गया है। बताया कि चौकी में मजदूरों का काफी सामान भी रखा था। कहा कि इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत घर में मजदूरों के रहने के संबंध में ग्राम विकास अधिकारी अथवा अन्य अधिकारियों ने कोई सूचना नहीं दी है। यदि सूचना होती तो तुरंत कार्रवाई की जाती मामला अब संज्ञान में आया है भवन शीघ्र खाली कराया जाएगा।
बृजमोहन गुरुरानी
बीडीओ चौखुटिया


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed