{"_id":"5f53ca998ebc3e446a3175de","slug":"painting-in-almora-almora-news-hld395905570","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरस कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया पुरस कृत
ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता द्वारा बनाई गई पेंटिंग।
- फोटो : ALMORA
Link Copied
अल्मोड़ा। आदर्श इंटर कॉलेज सुरईखेत (द्वाराहाट) के प्रवक्ता मनीष कुुमार भोज की ओर से पिछले दिनों ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। विशाल, कविता, विद्याश्री की चित्रकला श्रेष्ठ रही। सीईओ एचबी चंद ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में राजकीय हाईस्कूल कुनस्यारी द्वाराहाट की कक्षा 10वीं की कविता आर्या प्रथम, जीजीआईसी रानीखेत की कक्षा 10वीं की छात्रा अनामिका मेहरा द्वितीय और केपीएस द्वाराहाट की कक्षा सातवीं की छात्रा रानी भाकुनी तृतीय रहीं। विजेताओं को क्रमश 700, 500, 300 रुपये का नकद पुरस्कार मिला। सीनियर वर्ग में जीजीआईसी द्वाराहाट की कक्षा 11वीं की छात्रा विद्याश्री प्रथम, जीजीआईसी रानीखेत की चिया खाती द्वितीय, इंटर कॉलेज नौगांव कफड़ा की अंकिता पांडे तृतीय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: 1000, 700, 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया, जबकि ओपन वर्ग में एसएसजे कैंपस के विशाल चंद्र प्रथम, भावना जोशी द्वितीय, बीएड की छात्रा कंचन जाटव तृतीय रहीं। विजेता प्रतिभागियों को क्रमश: तीन हजार, दो हजार, एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।