फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   painting exhibition Doing draw

पेंटिंग प्रदर्शनी कर रही लोगों को आकर्षित

Sun, 12 Jun 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 12 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
painting exhibition Doing draw
रानीखेत में चित्रकला प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मिशन इंटर कॉलेज में कला पथ पेंटिंग प्रदर्शनी और कार्यशाला जारी है। शनिवार को विद्यालय के बच्चों को कोलॉज पेंटिंग के गुर सिखाए गए। अलग-अलग टोलियों में एकत्रित बच्चों ने रद्दी से चित्रों को एकत्रित कर पेंटिंग तैयार की।

विज्ञापन


दूसरी तरफ पेंटिंग प्रदर्शनी को देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़े। प्रदर्शनी में अल्मोड़ा, नैनीताल, हल्द्वानी, कोटद्वार, रानीखेत, जयपुर, अंबाला, गोवा आदि के कलाकारों की पेंटिंग सजी हुई हैं।
विज्ञापन


15 जून तक चलने वाली इस कार्यशाला में बच्चों को कोलॉज, राजस्थानी पारंपरिक पेंटिंग, जलरंग द्वारा प्रकृति चित्रण कार्यशाला और चीड़ की छाल से मूर्ति बनाने की कला भी सिखाई जाएगी। प्रदर्शनी में छाल द्वारा निर्मित गांव की बाखली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूनम कांडपाल के प्रकृति चित्र, अभिलाषा भारतीय, चंदन लाल, दामोदर मडगांवकर, दीपक सिंह कनवाल, डॉ. संजीव आर्या, डॉ. मणि भारतीय, पंकज चौहान, गीता भंडारी, प्रदीप राज, रमेश भारतीय, पूनम बिष्ट, तरुण पाठक की छोलिया नृत्य को दर्शाती पेंटिंग भी शानदार हैं। कलापथ के निर्देशन, पूनम कांडपाल की देखरेख में प्रदर्शनी चल रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed