फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Overcoming Gilles teaches applied throat

गिले शिकवे भुलाकर लगाया गले

Sat, 07 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Sat, 07 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Overcoming Gilles teaches applied throat

नगर समेत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छरड़ी धूमधाम से मनाई गई। दूसरों से मिलने को लोग सुबह से ही घरों से निकलने लगे थे। लोगों ने गुलाल का टीका लगा कर और गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। होल्यारों ने घर-घर होली गायन कर लोगों की सुख और समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर देर सायं तक होली गायन चलता रहा।

विज्ञापन


नगर में सभी मुहल्लों में सुबह से ही होली उत्सव शुरु हो गया था। रंगों की बौछार, अबीर-गुलाल से सने होल्यारों की टोलियां घर-घर होली गायन करती रहीं। मुहल्लों में महिलाओं की टोलियां भी रंग पर्व के उल्लास में डूबी रहीं। कई स्थानों पर डीजे में बजने वाले फिल्मी और पहाड़ी गीतों में भी युवा नृत्य कर रहे थे। कई मोहल्लों में होल्यार देर शाम तक होली गायन में मस्त रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए थे। नगर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात थे। बीट पुलिस ने भी दिन में कई बार गश्त लगाई। छरड़ी के दौरान लंबी दूरी के वाहन नहीं चले।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने जमकर होली गायन और नृत्य किया। होल्यारों ने घर-घर जाकर सभी के दीर्घ जीवन, सुख और समृद्धि की कामना की। अंत में स्थानीय मंदिरों में भगवान को अबीर-गुलाल चढ़ा कर होली गायन का समापन हुआ। होली का पर्व जिले में शांतिपूर्वक मनाया गया। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन और पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था के लिए सुाक्षा कर्मियों समेत सभी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजिक सौहार्द बढ़ाने का पर्व है होली:डीएम
प्रशासन के तत्वावधान में कलक्ट्रेट कार्यालय प्रांगण में होली मिलन समारोह हुआ। इस मौके पर बोलते हुए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि होली संस्कृति के साथ ही समाजिक सौहार्द बढ़ाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार गिले शिकवे भुलाकर जीवन में नए संकल्पों के साथ लक्ष्य हासिल करने की भी प्रेरणा देता है।


डीएम ने सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और सामाजिक सौहार्द की मजबूती का एकजुट होने का आह्वान किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी देवेंद्र सनवाल ने कहा कि होली पर्व सामाजिक एकता, उत्साह और उमेग का प्रतीक है। कुरीतियों के निवारण और नशा मुक्त समाज निर्माण को युवा आगे आएं। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने भी सभी को होली की बधाई देते हुए संस्कृति की ध्वज वाहक और भाईचारे की मिसाल होली की परंपरा के संवर्द्धन का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed