फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Outsource personnel of medical college tied black lace in arm

मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कार्मिकों ने बांह में काला फीता बांध किया काम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Outsource personnel of medical college tied black lace in arm
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के आउटसोर्स कार्मिकों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी है। उन्होंने कहा कि वह लगातार दो सप्ताह से मांगों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। कोरोना काल में संक्रमण के बीच बगैर जीवन बीमा पॉलिसी और अन्य सुरक्षा इंतजाम के मजबूरन कार्य करना पड़ रहा है। वेतन की कटौती की उन्हें जानकारी नहीं दी जाती। फंड से लगातार कटौती हो रही है। बीते माह तक वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा था। कंपनी से मांग करने पर कोई सकारात्मक आश्वासन तो दूर उनकी सुध तक नहीं ली जाती। उन्होंने शीघ्र ही मांगें मानते हुए समस्याओं का निवारण करने की अपील की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेेतावनी भी दे डाली। इस मौके पर अनीता आर्या, गीता धामी, हिमांशु जोशी, लीला बिष्ट, रूची राज, प्रीति, वंदना, सुनील टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed