फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   opposition to finish the holiday in harela

हरेला त्यौहार पर अवकाश समाप्त करने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
opposition to finish the holiday in harela
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कांग्रेस ने कुमाऊं के सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला का अवकाश समाप्त करने की निंदा की है। कांग्रेस के शिष्टमंडल ने इसके विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि हरेला कुमाऊं का परंपरागत सांस्कृतिक लोकपर्व है। जिसके माध्यम से सदियों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचता है।
त्योहार की महत्ता को देखते हुए पूर्व में कुमाऊं के सभी विद्यालयों और कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश होता रहा है, लेकिन पिछले दो साल से हरेला पर अवकाश की व्यवस्था समाप्त कर दी है, जो कि कुमाऊं की परंपरागत संस्कृति पर कुठाराघात है।
विज्ञापन

मांग उठाई कि सरकार अवकाश घोषित न करने के लिए उत्तराखंडवासियों से क्षमा मांगे और इस त्रुटि को सुधारने के लिए आगामी वर्षों के लिए अवकाश की घोषणा करे। शिष्टमंडल में पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, कुंदन भंडारी, दिनेस पिलख्वाल, तारा चंद्र जोशी अशोक रावत, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, संजय दुर्गापाल, रमेश नेगी, डा. प्रमोद कुमार, मदन डांगी, प्रीति बिष्ट, लता तिवारी, हर्ष कनवाल, राधा बिष्ट, वीरेंद्र गैलाकोटी, परितोष जोशी, ललित जलाल, दीप डांगी, अरुण वर्मा, मुकेश नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed