{"_id":"5b02b2874f1c1b1b5e8b6145","slug":"opposing-the-wrong-survey-of-the-road-started-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के गलत सर्वे के विरोध में तहसील में धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के गलत सर्वे के विरोध में तहसील में धरना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 22 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
धरना देते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सल्ट के अंतर्गत कुलोली-मुनड़ा-देवीखाल मोटर मार्ग के गलत सर्वे के विरोध में ग्रामीणों का तहसील परिसर में धरना शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने सड़क की सर्वे दोबारा करने की मांग की। धरना स्थल में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 2005 में कुलोली-मुनड़ा-देवीखाल मोटर मार्ग की घोषणा हुई थी। 2012 में सड़क का सर्वे किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 में पुन: हुई सड़क के सर्वे में औलेत, डहला, तल्ला जसपुर, बरहलिया, टीट, कुनियाचौड़ आदि गांवों को छोड़ दिया गया। सड़क का सर्वे इन गांवों से दो किमी ऊपर कर दिया गया। जबकि 2005 में किए गए सर्वे में सड़क इन गांवों के मध्य होकर दर्शायी गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि ऊंची पहुंच वाले कुछ नेताओं को लाभ पहुंचाने के लिए गलत सर्वे कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उपरोक्त गांवों को सड़क से नहीं जोड़ा तो सड़क नहीं बनने दी जाएगी। गुणानंद ध्यानी के नेतृत्व में अमित रावत, सोबन सिंह बोरा, अर्जुन रावत, राजेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, त्रिलोक सिंह, खुशाल सिंह, मनुवर सिंह, भगत सिंह, नंदन बोरा, शीला देवी, हंसी देवी, महेश्वरी देवी, सुमना देवी, गीता देवी, सावित्री देवी, मधुली देवी आदि धरने पर बैठे।
विज्ञापन