फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Only 580 out of 2500 youths of Almora district passed in the race

अल्मोड़ा जिले के 25 सौ में से कुल 5

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Only 580 out of 2500 youths of Almora district passed in the race
भर्ती के लिए दौड़ लगाते अल्मोड़ा जिले के युवक। - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के सोमनाथ मैदान में चौथे दिन मेजबान अल्मोड़ा जिले के युवकों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया। भर्ती के लिए तड़के तीन बजे से ही मैदान के बाहर हजारों युवकों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

चार से पांच हजार की संख्या में पहुंचे युवाओं में से ऊंचाई सहित तमाम परीक्षणों के बाद 25 सौ युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला, जिसमें से 580 युवाओं ने दौड़ की पहली बाधा पार कर ली। दिन भर वहां दौड़ में सफल युवकों की शारीरिक दक्षता परीक्षण चलता रहा।
विज्ञापन

एआरओ अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित इस भर्ती रैली में चौथे दिन अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण और चौखुटिया तहसील के युवकों को छोड़कर अन्य तहसीलों के युवकों की भर्ती हुई। भर्ती के लिए यहां चार से पांच हजार की संख्या में युवक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह तीन बजे से ही वहां युवाओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। गेट पर सबसे पहले प्री हाइट टेस्ट हुआ और प्रपत्रों की जांच की गई। चार से पांच हजार युवकों में से कुल 25 सौ युवकों को दौड़ लगाने का मौका मिला। जिसमें से कुल 580 युवक दौड़ में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed