फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One SSB Javan Died In Car Accident

रानीखेत के द्वारसौं में कार खाई में गिरी, एससबी जवान की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
One SSB Javan Died In Car Accident
रानीखेत (अल्मोड़ा)। द्वारसौं क्षेत्र में कार के दो सौ मीटर गहरी खाई में गिरने से एसएसबी जवान की मौत हो गई। पुलिस और दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

रानीखेत तहसील के मजखाली गांव निवासी 38 वर्षीय जगदीश चंद्र पुत्र धनीराम की कुछ समय पहले ही एसएसबी क्षेत्रक कार्यालय अल्मोड़ा में तैनाती हुई थी। शनिवार की देर शाम वह कार से मजखाली आ रहे थे। द्वारसौं के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। ग्रामीणों के अनुसार चालक लहूलुहान हालत में पड़ा था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस सहित दमकल कर्मियों की टीम भी द्वारसौं पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें खाई से बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इधर, जवान की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed