{"_id":"9de9a67bf6dbe3ef27a787493117142c","slug":"one-of-panchayat-council-deputy-warm-welcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन पंचायत परिषद उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन पंचायत परिषद उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Thu, 27 Aug 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
कार्यभार ग्रहण करने के बाद अल्मोड़ा आगमन पर वन पंचायत परिषद उपाध्यक्ष धरम सिंह महरा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ता धरम सिंह महरा को क्वारब से वाहनों के काफिले के साथ चौघानपाटा लाए। यहां उनका मालाएं पहनाकर स्वागत किया। आतिशबाजी की और मिठाई बांट कर खुशी जताई।
विज्ञापन
इस मौके पर हुई सभा में वन पंचायत परिषद उपाध्यक्ष महरा ने दायित्व देने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, संसदीय सचिव मनोज तिवारी आदि का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा और मेहनत से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वन पंचायतों को मजबूत बनाकर गांवों की आर्थिकी में सुधार के प्रयास करेंगे।
जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, अरबन बैंक अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैंसोड़ा, दुग्ध संघ अध्यक्ष दीप डांगी, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश बिष्ट, पूरन सिंह सुप्याल, प्रमुख हरीश बनौला, केसीडीएफ अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, भूपेंद्र भोज, त्रिलोचन जोशी, डा.आशा मेहता, गोपाल मटियानी, बिशन सिंह आदि ने विचार रखे।
संचालन तारा चंद्र जोशी ने किया। इससे पहले पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा और कर सलाहकार समिति उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक सहित अनेक लोगों ने क्वारब में श्री महरा का स्वागत किया।
इस मौके पर रमेश कांडपाल, पूरन रौतेला, संदीप जंगपांगी, संजय दुर्गापाल, अमर बिष्ट, दान सिंह, प्रेम सिंह, गोपाल साह, केवल सती, हर्ष कनवाल, बिंदु रौतेला, नरेंद्र बनौला आदि मौजूद थे।
---------------
फोटो- 26एएलएम12पी, 13पी