{"_id":"6037f3978ebc3ee9481d8e7a","slug":"one-lakh-senior-citizens-will-be-vaccinated-in-almora-almora-news-hld416159323","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक लाख वरिष्ठ नागरिकों को लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक लाख वरिष्ठ नागरिकों को लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल में टीकाकरण को पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। मार्च में होने वाले तीसरे चरण के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग जिलास्तर से तैयारियों पर जुट गया है। जिले में करीब एक लाख वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। हर ब्लॉक में दस-दस टीकाकरण केंद्र में टीके लगाए जाएंगे। फिलहाल विभाग सरकार की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है।
16 जनवरी से जिले में टीकाकरण का भव्य आगाज हुआ। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। फरवरी में दूसरे चरण में अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों का टीकाकरण किया गया। वहीं पहले चरण में टीका लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। इधर, अब तीसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और 45 वर्ष से अधिक की उम्र के बीमार लोगों का टीकाकरण किया जाना है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि जिले में करीब एक लाख वरिष्ठ नागरिकों का आशा कार्यकत्रियों ने सर्वे कर डाटा तैयार कर लिया है। वहीं 45 साल से अधिक उम्र के बीमार लोगों का सर्वे किया जा रहा है। फिलहाल सरकार की ओर से गाइडलाइन जारी होने के बाद ही टीकाकरण को लेकर स्थिति साफ होगी। जिलास्तर पर टीकाकरण को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिले के हर ब्लॉक में दस-दस टीकाकरण केंद्र चिन्हित कर दिए गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी बीडीओ और एसडीएम के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की जा चुकी है।
251 को दूसरी और 19 लोगों को लगी पहली डोज
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना टीकाकरण जारी है। बृहस्पतिवार को जिले में 251 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगी। वहीं 19 अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों को पहला टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को धौलादेवी में छह, चौखुटिया में 11 और बेस अस्पताल में दो कुल 19 अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों को कोराना का पहला टीका लगा। वहीं बेस अस्पताल में 30, धौलादेवी में 141 और जिला अस्पताल में 80 समेत जिले में कुल 251 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगी। इधर चार दिन बाद बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा में एक और व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है।