फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One Died in circumstances

Almora News: संदिग्ध हालात में नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत

Mon, 26 May 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
One Died in circumstances
अल्मोड़ा। नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाली मूल के एक अधेड़ की मौत हो गई। सड़क में पड़े मिले नेपाली मूल के व्यक्ति को स्थानीय लोग जिला अस्पताल लाए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि शनिवार की देर रात नगर के लक्ष्मेश्वर स्थित खुटकुनी भैरव मंदिर के पास सड़क में एक व्यक्ति पड़ा मिला।
राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय जन प्रतिनिधियों को दी। लोगों ने सूचना देकर 108 को बुलाया। एबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान वीरेंद्र (40) मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई। वर्तमान में वह परिवार संग धार की तूनी में रहता था।
विज्ञापन

रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। अधेड़ की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed