{"_id":"5bf98c5cbdec2241950dbf57","slug":"on-the-second-day-out-of-53-candidates-only-seven-took-part-in-physical-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 53 अभ्यर्थियों में से केवल सात ने लिया शारीरिक परीक्षा में भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 53 अभ्यर्थियों में से केवल सात ने लिया शारीरिक परीक्षा में भाग
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी की माप लेते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरलैस के लिए रेडियो अनुरक्षण अधिकारी और रेडियो केंद्र अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया दूसरे दिन भी हुई। इस दौरान बीते दिवस के बचे हुए 53 अभ्यर्थियों में से केवल सात अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक माप जोख परीक्षा में भाग लिया। इससे पहले दिन शुक्रवार को 169 अभ्यर्थियों में से 116 ने शारीरिक माप जोख परीक्षा में भाग लिया था। जिसमें से 89 अभ्यर्थी सफल हुए थे।
एसएसपी पी रेणुका देवी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन में हुई शारीरिक माप-जोख परीक्षा में शनिवार को बचे हुए 53 अभ्यर्थियों में से काफी कम संख्या में अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान केवल सात अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक परीक्षा दी। जिसमें से एक अभ्यर्थी असफल हो गया। मालूम हो कि पूरे राज्य में 36 पदों के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक माप-जोख परीक्षा का आयोजन किया गया था। चयनित अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा ली जाएगी। प्रतिसार निरीक्षक कमल सिंह पवार ने बताया कि माप-जोख में बचे हुए अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा संपन्न हो गई है। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार, उप निरीक्षक रमेश चंद्र भट्ट के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।