{"_id":"68035b8955014775660b2cdf","slug":"on-sampoorna-samadhan-diwas-farmer-leader-poured-petrol-on-himself-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इगलास में डीएम का संपूर्ण समाधान दिवस, किसान नेता ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इगलास में डीएम का संपूर्ण समाधान दिवस, किसान नेता ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
Sat, 19 Apr 2025 01:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:45 PM IST
सार
भगवान सिंह का अपने भाइयों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन विवाद के चलते बंजर पड़ी हुई है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आकर वह चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था कि मेरी जमीन बंजर पड़ी हुई है, मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
किसान नेता भगवान सिंह को ले जाती पुलिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन की अध्यक्षता में इगलास तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस चल रहा था। अचानक वहां मौजूद किसान नेता ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
इगलास में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम संजीव रंजन जनता से शिकायतों को सुनने में लगे थे। तभी किसान नेता भगवान सिंह ने हरे रंग की प्लास्टिक की बोतल निकाली और उसे खोलकर पेट्रोल को अपने ऊपर उड़ेलने लगा। यह देखकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी किसान नेता को पकड़ कर वहां से बाहर ले गए और उन्हें समझाया। पुलिस कर्मियों ने इसको पकड़ लिया और अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली ले गए। पूरे घटनाक्रम के सम्बंध में एसडीएम से बात करके स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नगला जुझार निवासी भगवान सिंह का अपने भाइयों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जमीन विवाद के चलते बंजर पड़ी हुई है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आकर वह चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा था कि मेरी जमीन बंजर पड़ी हुई है, मुझे न्याय नहीं मिल रहा है।