{"_id":"5a3bef4f4f1c1bd0408be4f2","slug":"old-age-day-care-center-dedicated-to-strangers","type":"story","status":"publish","title_hn":"असहायों को समर्पित हुआ ओल्ड एज डे केयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहायों को समर्पित हुआ ओल्ड एज डे केयर सेंटर
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
डे केयर सेंटर का उद्घाटन करते विधायक करन माहरा और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंद बल्लभ पंत पार्क में विधायक निधि से बने ओल्ड एज डे केयर सेंटर बृहस्पतिवार को विधिवत रूप से असहाय और वृद्धों को समर्पित हो गया। विधायक करन माहरा ने सेंटर का उद्घाटन करते हुए केंद्र के विकास के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा भी की। साथ ही प्रदेश सरकार पर वृद्धों की उपेक्षा का आरोप भी मढ़ा। कहा कि कांग्रेस सरकार ने मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ योजना शुरू की थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने उसके मानक जटिल कर दिए हैं, जिस कारण अधिकांश वृद्धजन इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विधायक माहरा ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से असहाय वृद्धजनों को कई सुविधाएं मुहैया होंगी। उन्होंने वृद्धजनों की हर समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। हिमालयन वृद्धजन उत्थान समिति के महामंत्री एचजेबी सिंह ने कहा कि उनका संगठन लंबे समय असहाय वृद्धजनों के लिए संघर्ष कर रहा है। संगठन के माध्यम से ही इस केंद्र के निर्माण की मांग उठी थी, वह आज साकार हो गई है। इस दौरान कैंट बोर्ड की मुख्य अधिशासी अधिकारी ज्योति कपूर, कैंट बोर्ड के सभासद सुकृत शाह, विंदु रौतेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, कांग्रेस प्रदेश सदस्य कैलाश पांडे, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस नेई, यतीश रौतेला, जगदीश अग्रवाल, सुंदर गोयल आदि थे।
विज्ञापन
समारोह का बहिष्कार किया
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ओल्ड एज डे केयर सेंटर के उद्घाटन समारोह का कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी सहित कुछ सभासदों ने बहिष्कार किया। सभासदों का कहना था कि उनके आमंत्रण पत्र में उनका पद नाम तक अंकित नहीं किया गया है। पूर्व में हुए रक्षा संपदा दिवस समारोह में भी कैंट बोर्ड ने यही गलती की थी, तब भी सभासदों ने नाराजगी जताई थी। समारोह का बहिष्कार करने वालों में उपाध्यक्ष के अलावा सभासद संजय पंत और विनोद चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन