{"_id":"651c58d52c6d3ba63007b2c7","slug":"officials-should-accelerate-the-development-plans-of-the-centre-tamta-almora-news-c-232-1-shld1002-3629-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की विकास योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी : टम्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की विकास योजनाओं में तेजी लाएं अधिकारी : टम्टा
Tue, 03 Oct 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 03 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते सांसद अजय टम्टा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सांसद अजय टम्टा ने अधिकारियों के साथ केंद्र पोषित योजनाओं और अन्य मुख्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को आपसी सामंजस्य स्थापित कर केंद्र की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के कार्य में तेजी दिखानी होगी।
अध्यक्षता करते हुए सांसद टम्टा ने जल जीवन मिशन और अन्य केंद्रीय योजनाओं को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने पीएमजीएसवाई और एनएच को सड़कों की गुणवत्ता ठीक करने को कहा। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान सीईओ को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम विनीत तोमर ने सांसद टम्टा को स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित ऐंपण प्रदान कर सम्मानित किया। बैठक में रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, ब्लॉक प्रमुख द्वाराहाट दीपक किरौला, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन