{"_id":"60d9d7738ebc3ecc084c7d49","slug":"officials-of-stat-industry-trade-board-reached-ranikhet-ranikhet-news-hld429281841","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की समस्या जानने रानीखेत पहुंचे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों की समस्या जानने रानीखेत पहुंचे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। लॉकडाउन में व्यापारियों को हुई समस्याओं को सुनने के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश पदाधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रदेश पदाधिकारियों ने रानीखेत पहुंचकर यहां व्यापार मंडल जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक कर व्यापारियों को हुए नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान व्यापारियों को जीएसटी भुगतान, बैंक ऋण में छूट सहित विभिन्न रियायतें दिलाने की मांग भी उठी।
कोरोना महामारी की दूसरी लहर धीमी होते ही अब प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने प्रदेश भर के व्यापारियों की समस्या सुनने का निर्णय लिया है। इस दौरान तमाम जिलों में जाकर व्यापारियों का हाल-चाल पूछा जा रहा है। रानीखेत पहुंचे पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी के नेतृत्व में पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल, राकेश कुमार डिमरी, सचिव ईश्वरी मैखुरी आदि पदाधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन में व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। समस्याओं को सरकार के सम्मुख रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी भुगतान, बैंक ऋण में छूट सहित तमाम अन्य रियायतें भी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
व्यापारियों को विशेष राहत पैकेज जारी करने आदि की मांग से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया। जिला पदाधिकारियों ने कहा कि रानीखेत को नगर पालिका बनाया जाना भी जरूरी है। प्रदेश पदाधिकारियों से इस बारे में मुख्यमंत्री से वार्ता कराने पर जोर दिया गया। यहां महामंत्री डॉ. गिरीश वैला, मीडिया प्रभारी कामरान कुरैशी आदि भी थे।