फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Officer absent from office

दफ्तर से अफसर नदारद, पीक से गंदी मिली दीवारें

Tue, 24 Feb 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर Updated Tue, 24 Feb 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Officer absent from office
मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु जोशी ने मंगलवार को विकास भवन परिसर के कई विभागों का औचक निरीक्षण किया। हालात देखकर वे दंग रह गए। अधिकांश दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी नदारद थे। दीवारें और सीढ़ियों पर पीक के निशान थे। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए नदारद अफसर-कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। छापामारी से विभागों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


सीडीओ को औचक निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग में मुख्य कृषि अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक कृषि अधिकारी एवं सहायक अभियंता, युवा कल्याण अधिकारी और प्रवर सहायक, उद्योग विभाग में प्रवर सहायक, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा में ईई और सहायक  अभियंता अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। संतुष्टिपूर्वक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ ने कहा कोई भी अधिकारी और कर्मचारी बगैर अवकाश स्वीकृत कराए अवकाश पर न जाएं।
विज्ञापन


परिसर की सीढ़ियां और दीवारें धूल-मिट्टी, पान, गुटका के पीक के कारण गंदी होने पर भी सीडीओ ने नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने आसपास साफ सफाई पर खास ध्यान दें। तलों में एक एक पीआरडी का जवान तैनात किया जाए। वह दीवारों पर पीक मारने वालों से पांच सौ रुपये वसूल करे। पीआरडी जवान को हर दिन की रिपोर्ट उनके कार्यालय में देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed