{"_id":"5dd812cb8ebc3e54af1eccbd","slug":"nsui-and-youth-congress-in-support-of-ayush-students-almora-news-hld36505202","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष छात्रों के समर्थन में पीएम और मुख्य न्यायाधीश को भेजे पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष छात्रों के समर्थन में पीएम और मुख्य न्यायाधीश को भेजे पोस्टकार्ड
विज्ञापन
आंदोलित आयुष विवि के छात्रों के समर्थन में मुख्य न्यायाधीश और प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजते
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा के छात्र-छात्राओं से संपर्क किया और आयुष विवि के छात्रों के आंदोलन के लिए समर्थन मांगा। इस दौरान महाविद्यालय के सौ छात्र-छात्राओं ने आयुष छात्रों के समर्थन में मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड और प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे।
युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष निर्मल रावत ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय और कॉलेजों ने बेतहाशा फीस बढ़ोतरी कर दी है। जिसे छात्र-छात्राएं परेशान हैं और आंदोलनरत हैं। इस संबंध में उच्च न्यायालय ने फीस निर्धारण के लिए समिति गठित की है, लेकिन आयुष विवि और कॉलेज उसका पालन नहीं कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं से आयुष छात्रों के आंदोलन को समर्थन देने की अपील की। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष संजीव कर्म्याल ने छात्रों के सहयोग को सराहा।
इस अवसर पर युकां जागेश्वर विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल, उपाध्यक्ष करन धौनी, छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव कपकोटी, कोषाध्यक्ष योगेश बिष्ट, उमेश गुरुरानी, अभिषेक रावत, निकिता, बबीता आर्या, सूरज कुमार, प्रेमा बिष्ट, किरन बिष्ट आदि ने सहयोग दिया।