फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the display will only pant and Gandhi Park

अब प्रदर्शन सिर्फ पंत और गांधी पार्क में होंगे

Thu, 18 Aug 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 18 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 जिला प्रशासन ने विभिन्न कर्मचारी संगठनों, राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों, ग्रामीणों और अन्य लोगों के धरने प्रदर्शन के लिए स्थान निर्धारित कर दिए हैं। यह संगठन अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत मालरोड में गोविंद बल्लभ पंत पार्क और चौघानपाटा में गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर सकेंगे।

मालूम हो कि उच्चतम न्यायालय दिल्ली के आदेश के क्रम में उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के बाद उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर्यावरण वन मंत्रालय सरकार के ध्वनि प्रदूषण (विनियम एवं नियंत्रण ) नियमावाली 2000 के प्रस्तर 3 (5) के तहत 50 डेसिबिल से अधिक ध्वनि प्रदूषण न्यायालय परिसर, अस्पताल, शैक्षिक संसाधानों आदि स्थानों की 100 मीटर परिधि में निषिद्ध है। जिला प्रशासन ने इस संबंध में गत दिनों आदेश जारी किए थे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के इस आदेश का विभिन्न संगठन विरोध कर रहे हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट एनएस नगन्याल ने बताया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की संस्तुति के आधार पर इस आदेश के अनुपालन में कर्मचारी संगठनों, राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों, ग्रामीणों और अन्य के धरना प्रदर्शन, रैली जुलूस के लिए मालरोड में गोविंद बल्लभ पंत पार्क और गांधी पार्क को चयनित किया गया है, ताकि इन संगठनों, राजनीतिक दलों, ग्रामीणों आदि को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रयोग में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed