फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the bus arrives in the village of Shaheed nar Singh

शहीद नर सिंह के गांव में अब पहुंची बस

Sun, 10 Jun 2018 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 10 Jun 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
Now the bus arrives in the village of Shaheed nar Singh
बस देखने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

  सालम के अमर शहीद स्व. नर सिंह धानक के गांव चौकुना में आजादी के 70 साल बाद केमू की बस पहुंची।  रविवार को दन्योली-चौकुना मोटर मार्ग पर केमू की बस चलाकर सड़क का परीक्षण किया गया। केमू की बस को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इधर जैंती-नया संग्रौली मोटर मार्ग पर भी केमू की बस चलाकर सड़क का परीक्षण किया गया। यह मार्ग 7.075 किमी लंबा है। 

विज्ञापन


सालम के अमर शहीद स्व. नर सिंह धानक के नाम पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मौरनौला-जैंती सड़क के किलोमीटर 21 से बनाई जा रही 16.325 किमी लंबी दन्योली-चौकुना मोटर मार्ग के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। रविवार को केमू की बस संख्या यूके-01-4529 चलाकर सड़क का ट्रायल किया गया। दन्योली से जमाड़ तक केमू की बस चलाई गई। आजादी के 70 साल बाद अमर शहीद नर सिंह के गांव में केमू की बस पहुंचने पर ग्रामीण काफी खुश थे।
विज्ञापन


इस दौरान नौगांव, सैनोली, चौकुना, बरम, जमाड़ में बस देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता हरीश चंद्र जोशी और अपर सहायक अभियंता होशियार सिंह बिष्ट ने बस से सफर कर सड़क का परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्टेज टू के तहत सोलिंग, डामरीकरण आदि कार्य जल्द होगा। इसका आगणन बनाकर उत्तराखंड ग्रामीण अभियंत्रण विभाग देहरादूून को भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर ठेकेदार किशोर बिष्ट, पुष्कर सिंह, देवी दत्त शर्मा, गोपाल पांडे, प्रधान महेश राम, युवक मंगल दल अध्यक्ष कृष्णा धानक, कृष्णा चौहान, पान सिंह, हर सिंह, प्रताप सिंह, नारायण सिंह, युवक मंगल दल सचिव राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, चंदन सिंह, महा सिंह बोरा, अमर सिंह बोरा, गोपाल बोरा, जोगा नेगी, राजेंद्र नेगी, प्रताप सिंह, नाथ सिंह, बची सिंह, कुंवर नेगी, राम सिंह, हेम राम, रमेश गोस्वामी, शिव सिंह मेहरा, गोपाल मेहरा, पूर्व सरपंच तेज सिंह, नीला देवी, सावित्री देवी, पार्वती देवी, कमला देवी, देवकी देवी, तारा सिंह, बालम सिंह, पुष्कर सिंह, गोपाल मेहरा, शिव सिंह मेहरा आदि मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed