फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now is the usual business of hair sweet

कुछ दिनों की दिक्कत के बाद सामान्य हो गया है बाल मिठाई का कारोबार

Tue, 29 Nov 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 29 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा।  पांच सौ और हजार के नोटबंदी के निर्णय के बाद कुछ दिनों तक अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई के कारोबार भी असर पड़ा लेकिन समय बीतने के साथ इस कारोबार ने फिर से गति पकड़ ली है। हालांकि खुले  पैसे की किल्लत के कारण कई बार मिठाई व्यवसायियों और ग्राहकों को दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन


    बाल मिठाई के प्रसिद्ध विक्रेता खीम सिंह मोहन सिंह दुकान के संचालक अरुण रौतेला ने बताया कि अब मिठाई की बिक्री सामान्य हो चुकी है, लेकिन इन दिनों हर  कोई दो हजार का ही नोट ला रहा है, जिससे खुल्ले की दिक्कत हो रही है। डेड़ सौ साल पुरानी हीरा सिंह जीवन सिंह मिष्ठान के स्वामी नवनीत बिष्ट बताते हैं कि लग्न का समय है और बाजार में लोगों के पास पैसे की कमी के  कारण मिठाई के कारोबार में भी फर्क पड़ा है।
विज्ञापन


नोटबंदी के बाद से पांच-छह दिन तक मिठाई की बिक्री प्रभावित रही।अब स्थिति लगभग सामान्य हो चुकी है। बैंक और एटीएम से भी लोगों को  दो हजार का ही नोट मिल रहा है। खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण मिठाई की  बिक्री पर थोड़ा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवान्स स्वीट के स्वामी दीवान सिंह पवार ने बताया कि शुरू के दिनों में बिक्री कम हुई, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है। कांडपाल स्वीट्स के संचालक गिरीश चंद्र  कांडपाल ने भी बताया कि छुट्टे के कारण कारोबार पर थोड़ा बहुत असर हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed