फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No road construction, will boycotte

सड़क नहीं बनवाई तो चुनाव बहिष्कार कर देंगे

Sat, 03 Feb 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 03 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
No road construction, will boycotte
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

हवालबाग ब्लॉक के मनाऊं, कोटुली और चौना के नाम से स्वीकृत तीन किमी सड़क आठ साल में भी नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द निर्माण शुरू नहीं होने पर आंदोलन और चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।

विज्ञापन

 
हवालबाग ब्लॉक के मनाऊं, कोटुली और चौना के नाम से स्वीकृत सड़क आठ साल से बनी ही नहीं है। महज तीन किमी की स्वीकृत सड़क बनने से आसपास के जुड़ेे गांव के लोगों को फायदा पहुंचता, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सड़क नहीं होने से लोग पलायन को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि गांव में बीमार व्यक्ति को मुख्य सड़क तक ले जाने में डोली का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिए मीलों पैदल चलना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क का निर्माण शुरू कराने की मांग करते हुए आंदोलन करने और आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में सेवानिवृत्त नायब सूबेदार गोपाल सिंह बिष्ट, प्रधान मनाऊं प्रताप राम, सरपंच मदन सिंह, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र सिंह साही, पूर्व सैनिक चंदन सिंह, संजय बिष्ट, कैलाश सिंह, पनी राम, बीएस बिष्ट, गणेश सिंह, कुंदन सिंह रावत, महिमा बिष्ट आदि ग्रामीण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed