{"_id":"665238d30a3ecffbdb0f64c4","slug":"no-electricity-from-28-hours-almora-news-c-232-1-alm1001-112381-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: देघाट बाजार सहित 10 से अधिक गांवों में 28 घंटे से बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: देघाट बाजार सहित 10 से अधिक गांवों में 28 घंटे से बत्ती गुल
Sun, 26 May 2024 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 26 May 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधड़ से बिजली लाइन में पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित, पांच हजार की आबादी परेशान
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। अंधड़ से पेड़ गिरने के बाद लाइन क्षतिग्रस्त होने से स्याल्दे विकासखंड के देघाट बाजार सहित 10 से अधिक गांवों में 28 घंटे से बिजली गुल हे। इससे पांच हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार शाम छह बजे के करीब अंधड़ से बिजली लाइन में पेड़ गिर गया। इससे देघाट बाजार के साथ ही भरसोली, गोलना, वसनल, पपड़िया, गंगानगर सहित 10 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र के लोग बिजली का इंतजार करती रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। दूसरे दिन भी लोग बिजली का इंतजार करते रहे। आपूर्ति ठप होने से कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा।
यूपीसीएल की टीम खराबी का पता लगाने के लिए पूरे दिन जंगलों की खाक छानती रही। दोपहर बाद टीम को जंगल में पेड़ गिरने से खंभे क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम खंभों को बदलकर आपूर्ति बहाल करने में जुटी है। अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
समय रहते नहीं हुई लॉपिंग, लोग झेल रहे परेशानी
मौलेखाल। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर बिजली लाइन पेड़ों के बीच बिछाई गई है। बीते दिनों जंगलों की आग से पेड़ और इनकी टहनियां सूख चुकी हैं जो हल्की हवा से टूटकर बिजली लाइन में गिर रही हैं। ऐसे में आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। देघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक तेवाड़ी ने कहा कि यदि समय रहते यूपीसीएल लाइन में लॉपिंग करता तो इस तरह की दिक्कत लोगों को नहीं झेलनी पड़ती।
लाइन में अंधड़ से पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इन्हें बदलने का काम चल रहा है। बारिश से दिक्कत हो रही है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल होगी। -अरुण कुमार, एसडीओ, यूपीसीएल, स्याल्दे।