फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NO DDA in Almora

Almora News: प्राधिकरण का काला कानून खत्म करे सरकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
NO DDA in Almora
गांधी पार्क में डीडीए के विरोध धरना देते सर्वदलीय संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) खत्म करने की मांग के लिए विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पर्वतीय प्रदेश के लोगों पर यह काला कानून जबरन थोपा है जिसे वापस लेना होगा।
विज्ञापन

सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में प्राधिकरण के खिलाफ चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ धरना, प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार ने पर्वतीय प्रदेश में पूंजीपतियों को बढ़ावा देने के लिए प्राधिकरण लागू किया है। यह काला कानून यहां के लोगों पर जबरन थोपा गया है। इस कानून के लागू होने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों का विकास थम गया है। कहा कि समिति जनता के साथ मिलकर पांच सालों से इसे समाप्त करने की मांग कर रही है। इसके बावजूद सरकार मांग को गंभीरता से नहीं ले रही।
विज्ञापन

समिति ने सरकार से इसे खत्म करने का स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की। इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कहा कि प्राधिकरण खत्म होने तक आंदोलन जारी रहेगा। राजू गिरी ने संचालन किया। इस मौके पर सभासद हेम चंद्र तिवारी, एनडी पांडे, महेश चंद्र आर्या, चंद्रमणि भट्ट, डीएस तिलारा, ललित मोहन पंत, सुरेंद्र लाल टम्टा, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, चंद्रकांत जोशी, आनंदी वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed