फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Buses In Roads

Almora News: सड़कों से बसें गायब, यात्री बेबस

Mon, 15 Apr 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 15 Apr 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
No Buses In Roads
23 बसें रोडवेज की, केमू की 45 बसें और 322 टैक्सी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है
विज्ञापन


अल्मोड़ा। चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण होने से रोडवेज, केमू और टैक्सी सड़कों से गायब हो गई हैं। वाहनों की किल्लत से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई हैं और उन्हें परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वाहनों की तलाश में यात्री टैक्सी स्टैंड, केमू, रोडवेज स्टेशन में भटकते रहे।

लोकसभा चुनाव के लिए रोडवेज की 23, केमू की 45 बस और 322 टैक्सी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। परिवहन विभाग के पास परमिट जमा होने से इन टैक्सी का संचालन नहीं हो रहा है। वहीं, बस और केमू को चुनाव ड्यूटी में भेज दिया गया है। ऐसे में सड़कों पर यात्रियों के लिए वाहनों की किल्लत हो गई है। रविवार को टैक्सी और बसों के सड़कों से गायब रहने से यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। टनकपुर, हल्द्वानी, देहरादून, दिल्ली के साथ ही सोमेश्वर, ताकुला, बाड़ेछीना, दन्या, लमगड़ा, शहरफाटक, भनोली, सेराघाट, रानीखेत, बागेश्वर रूट पर सफर करने के लिए यात्री रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में वाहनों का इंतजार करते रहे। यात्रियों को बस नहीं मिली और टैक्सी का भी सीमित संचालन होने से वे परेशान रहे। कई यात्रियों को टैक्सी न मिलने से मायूस होकर लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन


केस1

सुबह से ही रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार किया। बस न पहुंचने से टैक्सी स्टैंड का रुख किया। घंटों इंतजार के बाद भी टैक्सी न मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी। -ललित मोहन सिंह, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस2

बेतालघाट के लिए न तो रोडवेज की सेवा है और न ही टैक्सी मिली। वाहन नहीं मिला तो होटल में ठहरना होगा। -मनोज नेगी, अल्मोड़ा।

कोट- अधिकांश बस चुनाव ड्यूटी में गई हैं। बसों के चुनाव ड्यूटी से लौटने पर व्यवस्था पटरी पर आएगी।- विजय तिवारी, सहायक महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed