फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Bus from Almora to Tanakpur Since 45 Days

Almora News: टनकपुर रूट पर डेढ़ महीने से नहीं गई रोडवेज की बस

Thu, 27 Jun 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jun 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
No Bus from Almora to Tanakpur Since 45 Days
सीधी बस या टैक्सी का नहीं है संचालन, सुविधा न मिलने से लोगों में नाराजगी
विज्ञापन


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से टनकपुर रूट पर रोडवेज बस के पहिए एक महीने से नहीं घूमे हैं। इस रूट पर कोई अन्य सीधी बस या टैक्सी सेवा संचालित नहीं है। ऐसे में एकमात्र बस सेवा का संचालन ठप होने से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। उन्हें कई टैक्सी और बस बदलकर इस रूट पर आवाजाही करनी पड़ रही है।

अल्मोड़ा से टनकपुर रूट पर संचालित एकमात्र सीधी रोडवेज बस सेवा यात्रियों को दिक्कत दे रही थी। बड़ी संख्या में नेपाल सहित अन्य हिस्सों को आवाजाही करने वाले यात्रियों को लाभ मिल रहा था। हैरानी है कि बीते डेढ़ महीने से इस रूट पर संचालित रोडवेज बस वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल सकी है। चालकों की कमी से इस सेवा के पहिए जाम हैं। बनबसा, टनकपुर के साथ नेपाल पहुंचने के लिए रोज पर्यटक रोडवेज स्टेशन पहुंच रहे हैं लेकिन इस सेवा के बंद होने से उन्हें निराश होना पड़ रहा हैं। बस सेवा बंद होने से यात्रियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

---------

बोले यात्री

टनकपुर रूट पर बस सेवा बंद होने से यात्रियों को टैक्सी में धक्के खाने पड़ रहे हैं। टैक्सी संचालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। निगम को अपनी कार्यशैली में सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज सिंह, अल्मोड़ा।

मेहनत मजदूरी कर छह माह या एक साल बाद घर जाते हैं। टनकपुर के लिए रोडवेज सेवा बंद होने से टैक्सी में ऊंचा किराया चुकाना पड़ रहा है।

अमर बहादुर सिंह, अल्मोड़ा।
कोट- चालकों की कमी से टनकपुर सेवा का संचालन बंद करना पड़ा है। चालकों की तैनाती के प्रयास हो रहे हैं। शीघ्र बस का संचालन होगा।

विजय तिवारी, महाप्रबंधक, अल्मोड़ा डिपो।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed