फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nikay Chunav 2024: Contenders trying to convince each other in Congress

Nikay Chunav 2024: कांग्रेस में एक-दूसरे को मनाने में जुटीं दावेदार, पार्टी हाईकमान ने सभी को देहरादून बुलाया

Wed, 18 Dec 2024 11:56 AM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद
राजेश शर्मा, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:56 AM IST
सार

कांग्रेस के हाईकमान ने दावेदारों में सहमति बनाने के लिए सबको देहरादून बुलाया है। देहरादून में बुधवार को कांग्रेस की तरफ से विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2024: Contenders trying to convince each other in Congress
उत्तराखंड निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की पुत्रवधू सुशीला जोशी के मेयर का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी पेश करने के बाद घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। पार्टी से करीब 10 दावेदार मैदान में हैं लेकिन सोमवार को इनमें सहमति बनाने के प्रयास विफल हो जाने के बाद अब महिलाओं ने नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इनमें कई दावेदार एक दूसरे से संपर्क करके यह प्रयास कर रहीं हैं कि वे उनके समर्थन में अपना नाम वापस ले लें। अर्थात महिलाएं चाह रही हैं कि सामने वाली प्रतिद्वंद्वी अपना नाम मेरे पक्ष में वापस ले ताकि वह अपना दावा मजबूती से रख सकें। इस बारे में आज इनमें से कई दावेदार अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दूसरी दावेदारों के संपर्क में रहीं। एक दूसरे के घर पर बैठकों का दौर चलता रहा। हालांकि, अभी तक स्थिति जस की तस है।

विज्ञापन

 

दूसरी ओर अब कांग्रेस के हाईकमान ने दावेदारों में सहमति बनाने के लिए सबको देहरादून बुलाया है। देहरादून में बुधवार को कांग्रेस की तरफ से अडानी विवाद सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को देहरादून पहुंचने के लिए कहा गया है। इस प्रदर्शन के बहाने ही दावेदारों का मान मनौव्वल किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार निर्देश तो अपरोक्ष रूप से ये भी हैं कि जो महिलाएं मेयर का चुनाव लड़ना चाहती हैं, उन्हें अधिक से अधिक भीड़ के साथ आने को कहा गया है। इस प्रदर्शन के बहाने ही अल्मोड़ा के मेयर पद सहित जिले की नगरपालिका चिलियानौला और नगर पंचायतों द्वाराहाट, भिकियासैंण और चौखुटिया के लिए दावेदारी करने वालों दावेदारों को भी मनाने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बताया कि अभी पार्टी की ओर से मेयर पद पर और दावेदार बढ़ सकते हैं। मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारी कार्यालय में बैठकर दावेदारों के आने का इंतजार करते रहे लेकिन कोई नई दावेदारी तो नहीं आई। पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रीति बिष्ट ने फोन कर अपनी दावेदारी जताई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के लिए दावेदारों को लेकर सहमति बनाना काफी चुनौती पूर्ण हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले में दूसरे दिन केवल एक आपत्ति दर्ज की गई। निकाय चुनाव के लिए निकायों के अध्यक्ष तथा वार्डन के लिए जारी किए गए आरक्षण पर मांगी गई आपत्तियों को लेकर नाराजगी तो बहुत लोगों में देखी जा रही है लेकिन आपत्ति दर्ज करने के लिए ज्यादा लोग सामने नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को सभी पांच निकायों में केवल एक ही आपत्ति अल्मोड़ा नगर निगम में दर्ज कराई गई। नगर निगम कार्यालय के अनुसार पनिया उडियार वार्ड क्षेत्र के रहने वाले हर्षवर्धन तिवारी ने क्षेत्र में बनाए गए पोलिंग बूथ को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। तिवारी का कहना है कि यह पोलिंग बूथ उचित स्थान पर नहीं बनाया गया है। उन्होंने स्थान परिवर्तन की मांग को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त भारत त्रिपाठी ने बताया कि जितनी भी आपत्तियां आ रहीं हैं उन सबको संकलित किया जा रहा है। 22 दिसंबर को इन पर सुनवाई की जाएगी।


भाजपा में भी आगे आए नए दावेदार
नगर निगम अल्मोड़ा में मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस में मेयर का चुनाव लड़ने के लिए महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस में जहां दावेदारों की संख्या दस से ज्यादा पहुंच गई है वहीं भाजपा में भी करीब 10 महिलाओं ने अपनी दावेदारी पेश की है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट ने बताया कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। यहां अभी तक पार्टी की ओर से वरिष्ठ नेता गंगा बिष्ट, रमा जोशी, निर्मला जोशी, चंपा पांडे, बीना नयाल, किरण पंत, वसुधा पंत, तारा जीना आदि समेत करीब 10 महिलाओं ने दावेदारी की है। कई अन्य महिलाएं भी इसके लिए प्रयासरत हैं।



उन्होंने दावा किया कि सभी दावेदारों के नाम का पैनल बनाकर प्रदेश हाईकमान को भेजा जाएगा। जल्द ही प्रांतीय नेतृत्व द्वारा नामित किए गए पर्यवेक्षक अल्मोड़ा आकर दावेदारों से वार्ता करेंगे और चुनाव को लेकर पार्टी की क्या रणनीति है ,उनसे इस बारे में विचार-विमर्श करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed